दुनिया के सबसे छोटे पौधे के बारे में पढ़े

इस पौधे का नाम Wolffia Globosa है यह एक duckweed है। यह पौधा इसलिए खास है क्योंकि इसमें superfood होने के सारे गुण मौजूद है। यह खासकर उच्च quality और भरपूर मात्रा मे प्रोटीन के कारण जाना जाता है। एशिया के बहुत सारे देशों जैसे थाइलैंड, म्यांमार इत्यादि मे इसे खाया जाता है। बाकी जितने भी पौधे हैं जिनसे प्रोटीन मिलता है वे तीन महीने से बारह महीने मे तैयार होते हैं लेकिन ये पौधा मात्र एक से दो दिन मे तैयार हो जाता है.

इसकी खास गुण जो इसे superfood बनाते हैं

  1. यह पौधा पानी के सतह पर उगता है जिससे इसे हम अलग अलग जगह पर तापमान को control करके सालों भर उगा सकते हैं।
  2. यह दुनिया का सबसे छोटा पौधा है। इसमे ना तो जड़ होता है ना ही टहनी जिससे इसे खुद को पूरा विकशित होंने मे समय बहुत कम लगता है, यह लगभग एक से दो दिन में पूरा तैयार हो जाता है। यह दुनिया का सबसे तेज उगने वाला पौधा भी है।
  3. इसका surface area बहुत ज्यादा हो जाता है जिससे यह वातावरण से CO2 को बहुत ज्यादा मात्रा में capture कर लेता है।
  4. इस पौधे को 4 से 6 इंच के layer में उगाया जा सकता है इसका मतलब कम जगह में भी बहुत ज्यादा मात्रा में इसकी खेती की जा सकती है।
  5. इसमे 30 से 40% प्रोटीन मौजूद है और इसे इंसान खा सकता है। इससे प्रोटीन पाउडर बनाए जा सकते हैं जिसे शाकाहारी लोग, bodybuilders या सभी लोग खा सकते हैं।

इसकी खेती में आनेवाली समस्या

  1. चूंकि इसकी खेती पानी में होती है तो इसमें कीड़े पनपने लगते हैं। हालांकि इस पौधे को ozonated water से धो देने से पूरी तरह से साफ़ हो जाता है फिर भी इस समस्या का समाधान जरूरी है t
  2. सही खाद का चयन करना इसमे बहुत जरूरी है ताकि अच्छी पैदावार के साथ साथ पौष्टिकता में कमी नहीं आये। जलकुम्भी से बनी खाद इसका अच्छा विकल्प हो सकता है।
  3. इसको एक अच्छी marketing और खरीदने और बेचने वाली eco system की जरूरत है जिससे किसान इसकी खेती करके अपनी फसल को बेच पाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *